Advertisement

जर्जर भवन के कारण छात्र-शिक्षकों के बैठने पर था संकट,गर्मी-बरसात में बच्चों की छुट्टी कर दी जाती थी,आज बदल गयी है रौनक:विधायक

-जर्जर भवन के कारण छात्र-शिक्षकों के बैठने पर था संकट,गर्मी-बरसात में बच्चों की छुट्टी कर दी जाती थी,आज बदल गयी है रौनक:विधायक

-श्रीराम जानकी तेपरी हाईस्कूल के जिर्णोद्धारित भवन का उद्घाटन
-समारोह का आयोजन

मुजफ्फरपुर/दीपक।बन्दरा।

जिले के बन्दरा प्रखंड के श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय तेपरी में गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय ने विद्यालय में विद्यालय के जिर्णोद्धारित भवन का उद्घाटन किया । इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जीर्ण-शीर्ण भवनों के वजह से विद्यालय की बदतर स्थिति थी। छात्र-शिक्षक को बैठने के लिए भवन एवं बरामदों का अभाव था।धूप-बरसात में परेशानी बढ़ जाती थी।बच्चों की छुट्टी कर दी जाती थी। जर्जर भवन में पढ़ना मुश्किल था। मजबूरन यहां के बच्चे दूसरे विद्यालयों में नामांकन कराने लगे थे।लोगों के पहल पर जब उन्होंने विद्यालय की हालात देखी तो वे खुद भी अवाक रह गए । तत्काल जर्जर भवनों को उपयोगी बनवाया गया है। जीर्णोद्धारीत भवनों का उद्घाटन आज उन्होंने किया है। वहीं जल्द ही विद्यालय में नए भवनों के निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे। इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने दुहराया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जो भी हाईस्कूल है। उसको मॉडल स्कूल बनाने का उनका सपना है और इस दिशा में विकासकार्य कर रहे हैं।


विधायक निरंजन राय ने बताया कि लगभग बाईस लाख की लागत से भवन जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया गया है। समारोह की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी एवं संचालन डॉ० भूषण शर्मा ने किया । कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , जिला प्रवक्ता अरविंद राय , राज्य परिषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा , जिला महासचिव उमेश कुशवाहा , प्रखंड प्रधान महासचिव रामेश्वर कुशवाहा , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना , पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो. असरार , तेपरी पंचायत के मुखिया शिवचन्द्र राम , सचिन्द्र महतो,पंसस चंदेश्वर राय , युवा नेता बबलू कुमार , अशोक राय , धीरेन्द्र यादव ,प्रशांत पाठक , इन्द्रेश यादव , मो. वसीर सवा आदि ने भी सम्बोधित किया।