Advertisement

मुजफ्फरपुर: देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने कराई शादी

-प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने कराई शादी

सम्वाददाता । देवरिया कोठी।

देवरिया थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में शनिवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी ।
जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के बांसघाट गवंदरा निवासी मनीष कुमार ( 21 ) अपनी प्रेमिका सोनी कुमारी ( 19 ) से मिलने शनिवार की रात रामचन्द्रपुर गांव में आया । इसकी भनक ग्रामीणों को लगा और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर गांव के ही मनोकामना मंदिर में धूमधाम से करा दिया । शादी के बाद लड़के ने बताया कि प्रेमिका सोनी कुमारी उसके बड़े भाई की साली है । उसके बड़े भाई की शादी प्रेमिका के बहन से हुई है और उसका भाभी प्रेमिका की बहन है। लड़की अपने बहन के यहां बराबर आती रहती थी इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया । प्रेम – प्रसंग दो साल से चल रहा था । हम दोनों छुप – छुपकर मिलते थे। और फोन पर बराबर बातें होती थीं। प्रेम इतना प्रगाढ़ हो गया कि दोनों अपने हाथ पर एक दूसरे के नाम का स्टैच्यू बनवा लिया था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई तो लड़की के परिजनों ने दोनों की शादी की सहमति दे दी लेकिन लड़के के परिवार वाले इससे सहमत नहीं थे । परिवार वालों की सहमति नहीं मिलने के बाद लड़का भी लड़की से मिलने से कतराने लगा ।

इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वो सभी इसी ताक में थे कि लड़का जब लड़की से मिलने आएं तो दोनों की शादी करवा दिया जाए । इसी बीच शनिवार 6 जनवरी को लड़की ने लड़का को फोन कर घर पर बुलाया और लड़का रात में अपनी प्रेमिका से मिलने चला आया। परिजनों को इस पल का इंतजार था ही , इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर गांव के ही मनोकामना मंदिर में ले गये और पंचायत के मुखिया व पंडित जी को बुलाकर दोनों को शादी के रस्म में बांध दिए । लड़की के पिता जलेश्वर साह ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, ग्रामीणों ने मिलकर दोनों का शादी करवा दिया है । नेकनामपुर पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार ने बताया कि लड़का – लड़की दोनों दो वर्षों से प्रेम करते थे और उन दोनों की सहमति से शादी कराया गया है। इस शादी का गवाह पूरा गांव है । शादी मंदिर में कराया गया है । शादी के बाद लड़के के परिजनों को सूचना दी गई है लेकिन वहां से अभी कोई नहीं आया है । लड़का अभी ससूराल में है।