चंपारण की खबर::
-हाड़ कंपा रही ठंड में नगर निगम मेयर ने ली गरीबों की खोज-खबर, बांटे कंबल
– आमजनों के सुख दुःख में साथ रहना ही मेरा संकल्प : प्रिति
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
करीब एक सप्ताह से जारी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में नगर निगम की मेयर प्रिति कुमारी ने ठंड से ठिठुर रहे गरीब जरूरतमंद लोगों की खोज-खबर ले रही हैं। इसी क्रम में आज निगम मेयर प्रिति कुमारी ने शहर के मीना बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में जाकर ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाया। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थलों और चौक चौराहों पर अलाव व्यवस्था की। ताकि कोई गरीब व मजबूर मजदूर, रिक्शा चालक ठंड से निजात पा सके। मेयर ने आमलोगों से भी अपील करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब और लाचार लोगों की मदद में आगे आकर मददगार की भूमिका निभाएं।

बता दें कि मेयर प्रीति गुप्ता के निर्देशानुसार ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों रिक्शा चालकों एवं जरूरतमंदों के बीच आज कंबल बांटे गए।
मेयर ने बताया कि सेवा ही मेरा धर्म है। आमजनों के सुख दुःख में साथ रहना ही मेरा संकल्प है।क्षेत्रवासियों के हर सुख दुःख में साथ हैं। बताया कि निगम के द्वारा हाल ही में आमजनों को ठंड में परेशानी न हों इसके लिए विभिन्न चौक चौराहे पर अलाव की भी व्यवस्था कराई गई है। जरूरत के अनुसार इसे और बढ़ाया जाएगा।












