-भैया बहनों का सम्मान एवं विद्यालय के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में 22 दिसंबर 2023 को गणित दिवस पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसमें सफल छात्रों को आज दिनांक 29 दिसंबर 2023 को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं आचार्य शशिकांत गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
राजेश कुमार ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिसका उद्देश्य है भैया बहनों को अतिरिक्त प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करवाना। प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार कर भैया बहनों को खुद आगे बढ़ाने और मानक निर्धारित करने के लिए प्रेरित करता है। इस प्रकार का कार्यक्रम भैया बहनों के लिए मिल का पत्थर साबित होता है।

आज के सम्मान समारोह में कक्षा अरुण से पंचम तक के 93 भैया बहनों को प्रमाण पत्र एवं मैडल देखकर सम्मानित किया गया।
वहीं भैया बहनों के अवकाश के पश्चात विद्यालय के संस्थापक पूरनमल बाजोरिया जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा , सचिव उपेन्द्र रजक,सह सचिव तिलक राज वर्मा ,पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य प्रभाष मिश्र, पूरनमल बाजोरिया के पुत्र नरेंद्र बाजोरिया,संध्या बाजोरिया,प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार, B.Ed के प्राचार्य राजकुमार ठाकुर,गौरीशंकर मिश्र के साथ-साथ विद्यालय की आचार्या कुमारी सविता द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विचार प्रस्तुत किए गए।












