Advertisement

भागलपुर: अंग्रेजी आचार्य कार्यशाला आयोजित

-अंग्रेजी आचार्य कार्यशाला

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

भारतीय शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति के तत्वावधान में द्वारा संचालित सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी में चल रहे अंग्रेजी आचार्य कार्यशाला के तीसरे दिन का प्रारंभ सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन डॉ पूजा, सरस्वती विद्या मंदिर गया के प्रधानाचार्य सत्यशेखर राय,केशव सरस्वती विद्या मंदिर पटना के आचार्य अजय कुमार ,विभाग प्रमुख विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ पूजा ने कहा कि बच्चों के प्रयोजन को समझने का प्रयास करना चाहिए। स्नेह पाने और देने की उपयुक्त शैली विकसित करना है। बदलते हुए सामाजिक समूहों से संबंध स्थापित करना और उनके साथ अपनेपन की भावना विकसित करना है।
सत्यशेखर राय ने कहा कि बालकों के भीतर समस्त ज्ञान अवस्थित है जरूरत है उसे जागृत करने के लिए उपयुक्त वातावरण निर्मित करने की।


डॉ अजय कुमार ने पार्ट्स ऑफ स्पीच को समझाते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा में अनेक ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग वाक्य में देखे बिना यह नहीं कहा जा सकता कि किस पार्ट ऑफ स्पीच का है। इसलिए हम ऐसे शब्दों को गंभीरता से लेकर इनका वर्गीकरण वाक्य में प्रयोग देखने के बाद ही करें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रांतीय अंग्रेजी प्रमुख उज्जवल किशोर सिन्हा,केशव विद्या मंदिर के निदेशक मनोज कुमार मिश्र,मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र एवं 70 प्रतिभागी उपस्थित थे।