Advertisement

दानापुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, दारोगा को मारी गोली

-दानापुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, दारोगा को मारी गोली

विवेक। पटना।

पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. आम लोगों की हत्या के बाद शहर में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला दानापुर का है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. हथियार से लैस अपराधियों ने दानापुर दारोगा को गोली मार दी है, जिससे वो जख्मी हो गए हैं. फिलहाल दारोगा का इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.