चंपारण की खबर::
-जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के 5 साल का कार्यकाल पुरा करेंगे, उलटफेर की कोई नही आशंका
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला पार्षदों की एक बैठक शनिवार को पताही के जिप प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के बखरी बाजार आवास पर हुई। जहां जिप अध्यक्ष ममता राय जिप उपाध्यक्ष गीता देवी सहित करीब 50 से 53 पार्षद मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने एक राय बनाकर कहा कि जिला सरकार बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है। हम सब एक हैं। पार्षदों ने जोर देकर यह भी कहा कि हम लोगों ने ममता राय और गीता देवी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूरे 5 साल के लिए बनाया है। कार्यकाल के बीच में हटाने और किसी दुसरे को बनाने का सवाल ही नही उठता है। राजनीति गलियारों में ऐसी चर्चाएं होती रहती है। इसको गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। जब कुल 57 पार्षदों में से तीन चार पार्षदों को छोड़ 52-53 पार्षद एक साथ बैठक में भाग ले रहे हैं। इसके पूर्व में भी कई बैठकें हो चुकी है।

जहां हम लोग बार-बार इस बात को दोहरा चुके हैं की सत्ता परिवर्तन की कोई संभावना नही है। सभी पार्षदों के क्षेत्र में विकास कार्य चल रहा है। जिला परिषद सरकार अच्छे से चल रही है। विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। जब सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है तो फिर अविश्वास प्रस्ताव लगाने की बात का चर्चा करने का क्या औचित्य है। कोई उलटफेर होने वाला नही है। बल्कि हकीकत यह है कि हम लोगों ने 5 साल के लिए ममता राय को अध्यक्ष और गीता देवी उपाध्यक्ष को चुना है। ये दोनों 5 साल तक रहेंगे और अपनी कार्यकाल पूरी करेंगे। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। एक बार फिर हम पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मौजूदगी में ऐलान कर दिया है कि हम सब साथ साथ हैं। यहां किसी का दाल गलने वाला नही है। हम सब चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं। एक सवाल के जवाब में जिप अध्यक्ष ममता राय ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की बात निराधार है। हम जिला पार्षद एक परिवार हैं। जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ हैं तो इस तरह के चर्चा करना ही बेकार है।












