सम्वाददाता । मुजफ्फरपुर।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के निदेश के आलोक में जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें आठ विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले 27 महिला प्रतिभागी एवं 37 पुरूष प्रतिभागी थें। उन सभी को आज छपरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए समाहरणालय परिसर, मुजफ्फरपुर से प्रस्थान किया गया।

06 से 08 दिसम्बर तक तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में श्री हरिशचन्द्र पासवान, शिक्षक एवं डाॅ॰ शांभवी सिंह, शिक्षिका के नेतृत्व में यह टीम गई। युवा उत्सव के नोडल पदाधिकारी -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों को जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भविष्य निधि पदाधिकारी वैसूर रहमान अंसारी, विकास शाखा के नरेन्द्र कुमार झा, जिला जन सम्पर्क शाखा के अभिषेक कुमार रौशन उपस्थित थें।












