-123 किसानों के नाम किसान सम्मान योजना की सूची से कटा,राशि वसूली की कार्यवाई शुरू
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
इनकम टैक्स दाखिल करने या अयोग्य पाए जाने की वजहों से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के 123 किसानों के नाम किसान सम्मान योजना की सूची से रिजेक्ट कर दिया गया। जिन्हें लाल नोटिस जारी किया गया है।बन्दरा प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन चिन्हित लोगों को लाल नोटिस हस्तगत कराया गया है। प्रति पंचायत में औसतन 10 से 12 चिन्हित किसानों को यह लाल नोटिस जारी की गई है। जिसे हस्तगत भी करा दी गई है।इनसे राशि वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है।

प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को कृषि समन्वयक नीतीश कुमार, निशांत भारद्वाज, मुकेश कुमार मनीष, रंजन कुमार आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में ऐसे किसानों पर यह कार्रवाई की गई है। उनके खाता से उन्हें राशि लौटाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके बैंक खाते से राशि काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यदि किसान चाहे तो स्वेच्छा से अलग-अलग किस्तों में भी राशि लौटा सकते हैं, अन्यथा की स्थिति में सीधे तौर पर उनके खाते से राशि काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नोडल कृषि समन्वयक नीतीश कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा इस संदर्भ में स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर गंभीरता के साथ इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
















