-दंगल में नेपाली पहलवान का जलवा। राजा यादव को मिला शील्ड।
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
बिहार के मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड में तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में बिहार, मध्यप्रदेश,यू.पी.नेपाल के तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने बल का आजमाईश किया। कुश्ती में नेपाली पहलवानों का जलवा रहा। हरिहर थापा दस जोड़ी कुश्ती लड़ा। सभी कुश्ती जीता। इसी तरह सार्क में रजत पदक विजेता राजा यादव तथा यू.पी.केशरी अंकितके बीच हुई कुश्ती अनिर्णायक रहा। लेकिन दुसरे कुश्ती में बाबा नायक को पटक दिया। प्रथम विजेता राजा यादव, द्वितीय विजेता बाबा नायक तथा तीसरे बिजेता अंकित बना।तीनों पहलवान को शील्ड तथा नगद देकर सम्मानित किया गया।नेपाल से आए सागर यादव, त्रिलोकी यादव, सिपाही यादव, राधामोहन यादव तथा राम बाबू यादव पहलवानों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

शैतान सिंह,हलचल,दिनेश,सुरेश ,कालू,पवन, मोनू,बाबा नायक आदि पहलवानों का प्रदर्शन अच्छा रहा। फाइनल कुश्ती में नेपाल की ओर से विशिष्ट अतिथि साइट नेपाल के अध्यक्ष अमित शाह नेपाली पहलवानों को हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। वही जिला पार्षद रेणु देवी, धर्मेन्द्र यादव, झंडा समिति के अध्यक्ष डा.सुनील यादव,जगदेव यादव, पूर्व मुखिया रामाशीष यादव, पूर्व उप मुखिया मोहनजी यादव, सरपंच राम विलास यादव,संगम यादव,छोटी यादव,हंस लाल यादव,विंदा यादव,सबरी यादव सहित कई लोग सक्रिय थे।
















