-जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 अफसर और 1 जवान शहीद, दोनों ओर से फायरिंग जारी
एजेंसी। जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के बाजी माल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें दो सैन्य अफसर शहीद और 1 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 1 अन्य घायल जवान की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे उधमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शहीद अधिकारी का शव जंगल से बाहर लाया जा चुका है. अभी दोनों ओर से भीषण फायरिंग हो रही है. विशेष सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था. यहां कम से कम दो आतंकवादियों के होने की जानकारी दी गई थी. इस मुठभेड़ में पहले एक कैप्टन और फिर एक मेजर के शहीद होने की सूचना है.

जम्मू के आईजी आनंद जैन ने बताया कि राजौरी के कालाकोट इलाके में थाना धर्मसाल के सोलकी गांव के बाजी माल इलाके में आतंकियों के होने की सूचना थी. इस पर घेराबंदी की गई थी. यहां आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और इसका जवाब दिया जा रहा है. अभी मुठभेड़ को लेकर सेना और पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद हैं.












