Advertisement

मोर सुंदर झारखंड एल्बम रिलीज

-मोर सुंदर झारखंड एल्बम रिलीज
————————————–
संवाददाता। रांची।

 

जी.एस फ़िल्म क्रिएशन (GS FILM CREATIONS)के बैनर तले झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुरी गीत ‘मोर सुंदर झारखंड’ रिलीज हुई है. जिसमें तीन मित्रों के द्वारा (कृष्णा गोप,अजय हांसदा एवं रूपेश बेदिया) के अभिनय से गीतों के माध्यम से झारखंड का सुंदर वर्णन किया गया है.जिससे गीत काफी लोकप्रिय हो रहा है.

इस गीत को बहुत बेहतरीन ढंग से गीत एवं संगीत दिए हैं बजरंग नायक ने इस नागपुरी गीत के प्रोड्यूसर जीएस बेदिया व निर्देशक मार्शल हांसदा हैं.खोरठा डहर के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.कृष्णा गोप ने कहा आने वाले दिनों में झारखंड की भाषा संस्कृति आधारित गीत बनाने की कोशिश जारी रहेगा .हम तीन नवनीत कलाकार हैं और हम लोगों का पहला कास्टिंग गीत है.इसलिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा प्यार व स्नेह देने का अपील भी किये हैं.