Advertisement

मुजफ्फरपुर: DM ने की फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय अंतर विभागीय कार्य समूह की बैठक

सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।

फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय अंतर विभागीय कार्य समूह की बैठक समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई ।जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालम ने बैठक का एजेंडा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार फसल अवशेष को न जलाने को लेकर कई स्तर पर कार्यक्रम कर रही है। निदेश अनुसार जिले में भी विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्तर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।लोगों को जागरूक किया जा रहा है।जिला पदाधिकरी ने बताया कि जिले में इस प्रकार के कोई भी मामला प्रचलन में नहीं है ।विभाग द्वारा सेटेलाइट से मॉनिटरिंग किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में चलाए जा रहे हैं चेतना सत्र में बच्चों के बीच इसके दुरुपयोग और नहीं जलाने पर फायदे को बताएं इसके अतिरिक्त जीविका दीदी भी अपने चौपाल में इस बात की परिचर्चा करेंगे टैक्स के माध्यम से किसानों के बीच इस हेतु जागरूकता का अलख जगाएं ।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष जलाने पर कार्रवाई करते हुए किसान का निबंधन रद्द करने का निर्देश है। इसके अतरिक्त उस किसान भाई से धान अधिप्राप्ति नहीं किया जाएगा साथ ही प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई भी करने को कहा गया है ।जिला स्तर पर टास्क फोर्स की भी बैठक हुई ।इस बार डीजल अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों में अभी भी 1000 से अधिक आवेदन लंबित है औराई में सबसे अधिक आवेदन लंबित होने पर औराई के प्रखंड कृषि पदाधिकारी का वेतन स्थगन के साथ स्पष्टीकरण पृच्छा की गई है इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में अपात्र लाभूक से राशि वसूली की जा रही है। कल 13000 से अधिक आयकर प्रदाता किसान भाई ने भी इसका लाभ उठाया था जिसे नोटिस देकर वसूली की राशि समायोजन किया जा रहा है। सभी किसान भाइयों को नोटिस देकर तामिला करने का निर्देश दिया। कई किसानों का केवाईसी लंबित रहने पर प्रखंडों के संबंधित कृषि पदाधिकारी से स्पष्टीकरणपृच्छा किया गया।इसके अतिरिक्त मत्स्य पदाधिकारी ने भी अपनी योजनाओं की जब संबंध में जानकारी दी जिला पदाधिकारी ने अलंकारी योजना और मोती संवर्धन फार्मिंग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।