Advertisement

सरकार की है रोक,बाबजूद खेतों में पराली जला रहे किसान!

-सरकार की है रोक,बाबजूद खेतों में पराली जला रहे किसान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

सरकार एक ओर खेतों में पराली जलाने को लेकर कार्यवाई की चेतावनी दे रही है। पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ने की भी बात कही जा रही है, उसके बावजूद प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र में किसानों के द्वारा बेखौफ तरीकों से खेतों में पराली (धान की खूंटी/जड़)जलाई जा रहे हैं।जिस पर न कृषि विभाग के प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों की गम्भीरता दिख रही है और न हीं जनप्रतिनिधियों की।

किसानों में जनजागरूकता के कार्यक्रम भी नहीं चलाये जा रहे हैं। प्रखंड के बन्दरा,मुन्नी-बैंगरी एवं नूनफारा पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दोनों दिन दोपहर या शाम ढलने के बाद खेत में पराली जलते हुए देखा जा रहा है। इसके कारण से आसपास के इलाकों में धुंआ पसरा भी दिखता है।