Advertisement

बन्दरा : ई-किसान भवन की खिड़कियां टूटकर बिखड़ी,भवन हुआ बदसूरत,उपेक्षा का है शिकार

ई-किसान भवन की खिड़कियां टूटकर बिखड़ी,भवन हुआ बदसूरत,उपेक्षा का है शिकार

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय में हाल के वर्षों में बना ई-किसान भवन कमजोर एवं बदसूरत हो चुका है। भवन परिसर गंदगियों से भी पटा है। इसके फाइबर की कई खिड़कियां भी लगभग टूट चुकी है। हालात तो यह है कि दूसरे को अनुदान बांटने वाले सरकारी कृषि विभाग के इस भवन के जर्जर या टूटे खिड़कियों के बदले कई जगह पर कूट (कार्टून) के गत्तों आदि को लगाकर काम चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि भवन निर्माण कार्य के दौरान ही इसके निर्माण कार्य के गुणवत्ता को लेकर लोगों के द्वारा आपत्ति जताई गई थी। गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। तब निर्माण एजेंसी के द्वारा लोगों की बातों की अनदेखी की जाती रही। बाद में भवन बना और कृषि विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया। कुछ दिन सब कुछ सामान्य रूप से चला। बाद में भवन के फर्नीचरों के टूटने और बिखरने का सिलसिला शुरू हो गया।

फर्श एवं दीवारों पर चट्ट उखड़ने लगे। ग्राउंड फ्लोर की भी गई खिड़कियां टूटी हुई है, वही उपरी मंजिल के भी कई कक्षों की खिड़कियां आदि टूट कर भी बिखर गई है।दीवारों एवं फर्श पर कहीं चट्ट उखड़े हैं तो कहीं मकड़ी के जाले और गंदगियां-धब्बे हैं। अधिकारियों की लापरवाही ऐसी की भवन की साफ सफाई भी नहीं हो पा रही है। भवन के बिल्डिंग के अंदर कई कक्ष में गंदगियों का साम्राज्य है। शौचालय भी गंदे हैं। कक्ष भी उपयुक्त नहीं है। इस मामले में बन्दरा के मनोज झा, बरियारपुर के वरुण गिरी एवं प्रशांत कुमार उर्फ गोलू गिरी सहित क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि कृषि किसान भवन का कक्ष, शौचालय और फर्नीचर,परिसर आदि जब खुद अधिकारियों के लिए उपयोगी नहीं है तो आम किसानों को कितना फायदा इससे मिलता होगा। यह भी स्वयं समझा जा सकता है। प्रखंड कृषि कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपेक्षा एवं लापरवाही के कारण भवन की बदतर हालत है। भवन परिसर एवं आसपास में कार्य अवधि में भी बकड़ियाँ,गदहे आदि जानवर चरते-टहलते और गंदगियां फैलाते दिख जाते हैं।
इस संबंध में पूछने पर प्रखंड कृषि अधिकारी अर्जुन पासवान अपनी बेबसी बताने लगे।उनका बताना है कि यह निर्माण विभाग एवं एजेंसी का मामला है। इसमें वे क्या कर सकते हैं। जैसा संसाधन उन्हें उपलब्ध कराया गया है। उसमें रहकर वे अपनी जिम्मेवारी को निभा रहे हैं।