चंपारण की खबर::
-रोइंग क्लब से जानपुल चौक तक बन रही सड़क शहरवासियों के लिए होगा वरदान सिद्ध : राधामोहन सिंह
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
शहर के मोतीझील के किनारे रोइंग क्लब से मिस्कॉट वाया गाँधी चौक (मीना बाजार) तक पथ का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। आज सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह मोतीझील के किनारे रोइंग क्लब से जानपुल तक बनने वाली सड़क का रोइंग क्लब के निकट विभागीय अभियंता के साथ निरीक्षण किया।
मौके पर जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस पथ की लम्बाई 1.76 किमी और चौड़ाई 7 मीटर होगी। पथ के दोनों तरफ फ्लैंक में पेवर ब्लॉक लगाया जायेगा एवं पूरी लम्बाई में नाले का निर्माण किये जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त तीन स्थानों पर 30-30 मीटर लम्बा घाट का भी निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए के शासन काल में तत्कालीन मंत्री प्रमोद कुमार की मांग पर तत्कालीन मंत्री नितिन नवीन के समय इसका टेंडर मई 2022 में हुआ था। जिसकी प्राक्कलित राशि 24 करोड़ रुपए है। इस कार्य को दिसम्बर 2024 तक पूरा करना हैं। श्री सिंह ने कहा कि अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी के मुताबिक कार्य समय पर पूरा कर लिया जायेगा। इस मार्ग के बनने से मोतिहारी मीना बाजर मुख्य मार्गों पर होने वाली भीड़ से शहर वासियों को राहत मिलेगी और पूरे जिला के नागरिकों के लिए यह कार्य वरदान सिद्ध होगा। मौके पर उपमहापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, गुलरेज शहजाद, साजिद रजा, उत्तम मिश्रा, छतौनी थाना प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












