Advertisement

प्रदोष व्रत : इन चीजों का करें दान,होगा कल्याण

-प्रदोष व्रत में इन चीजों का करें दान, महाकाल बनाएंगे धनवान

नई दिल्ली । सम्वाददाता।

सनातन पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस प्रकार, आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 11 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस व्रत में दान और पुण्य का विशेष महत्व है।

ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ दान करते हैं, तो भोलेनाथ आप पर तुरंत प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-


अन्न दान:

प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करना उत्तम माना जाता है। अत: प्रदोष व्रत पर अन्न का दान करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वस्त्र का करें दान:

प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र का दान करें। साथ ही श्वेत वस्त्र धारण करें। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत तिथि पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को श्वेत वस्त्र दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

दूध और दही का करें दान:

प्रदोष व्रत के दौरान विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही उन्हें पूजा के समय दूध और दही अर्पित करें। इसके पश्चात, गरीबों के मध्य दूध और दही वितरित करें। सोमवार और प्रदोष व्रत पर सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।

उड़द की दाल का करें दान:

अगर आप कारोबार में उन्नति पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन उड़द दाल का दान करें। प्रदोष व्रत पर उड़द की दाल का दान करने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही भगवान शिव की भी कृपा बरसती है।