-बारिश से सब्जी फसलों को भी नुकसान,घरों से निकलने के साथ हाट-बाजार लगाना भी हुआ मुश्किल
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
लगातार बारिश की वजहों से प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कई दर्जन संपर्क सड़कें जल जमाव एवं कीचड़ों की वजहों से बाधित है। जिस पर यातायात मुश्किल है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल है। बच्चों बुजुर्गों को खासतौर से परेशानी हो रही है। लोगों को जरूरत के सामान लाने के लिए भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास के हाट-बाजारों के भी बदतर हालत है, जहां कीचड़ों-जलजमावों की वजह से दुकान लगाना भी मुश्किल है। लोहरखा में हाट मालिक मनोज राय ने बताया कि हाट लगाना भी मुश्किल हो रहा है।

कीचड़ों की वजह से जहां दुकान नहीं लग पाते हैं, वही गांव-टोला-कस्बों में जल जमाव की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल है। लगातार बारिश ने रोजी-रोटी पर भी संकट उत्पन्न कर दिया है। बड़गांव पंचायत में वार्ड सदस्य नंदकिशोर सहनी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से कोभी आदि सब्जी के फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 5 में जिन किसानों ने कोभी एवं अन्य सब्जी की फसलें खेतों में लगा रखी थी। लगातार बारिश की वजह से सब्जी फसलें भी नष्ट हो गयी हैं। खेत में जलजमाव उत्पन्न हो गया है। सुंदरपुर रतवारा पंचायत के मुखिया रेखा देवी के प्रतिनिधि मधुकर प्रसाद ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से सब्जी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि रतवारा,रामपुरदयाल, मतलूपुर आदि पंचायत क्षेत्र में सब्जी की अच्छी खेती होती है। लगातार बारिश की वजह से हरी सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। गोभी की फैसले चौखट हुई है।











