-कृष्ण के छठी के मौके पर रात भर चलते रहे अद्भुत लीलाओं का सांस्कृतिक प्रसंग,झांकियां बनी रही आकर्षण
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर छठवें दिन मंगलवार की रात प्रखंड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर के प्रथम महंथ नाथ बाबा के स्मारक स्थल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का झांकी भी सजाया गया।

मौके पर भगवान श्री कृष्ण की बाल रूप,भोलेनाथ, हनुमानजी आदि की झांकी आकर्षक रहीं।दर्शकों ने इस क्षण का खूब लुत्फ उठाया।श्री कृष्ण के जन्मोत्सव एवं उनकी अद्भुत बाल लीलाओं की भी कलाकारों के द्वारा श्रोता-संवाद किये गए।समस्तीपुर से आए कलाकारों की टीम के द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें श्रोताओं ने जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया तथा जय-जय कार के नारे लगाते रहे।माहौल भक्तिमय बना रहा। धर्मदा कमेटी के अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर यहां साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जन्म उत्सव से लेकर भगवान के छठी महोत्सव तक मनाए जाते हैं।
















