-शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के प्रोग्रेस को लेकर हुई चर्चा
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर शिक्षकों ने संवाद स्थापित किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यनरत छात्र-छात्राओं के प्रोग्रेस को लेकर अभिभावकों को बताया गया और उनसे विभिन्न खूबी- खराबियों के बारे में चर्चा कर सुझाव दिए गए ।

शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में पहली, दूसरी एवं तीसरी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के साथ वर्ग शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक ने गोष्ठी आयोजित कर समन्वय स्थापित किया। छात्र प्रोग्रेस के बारे में अभिभावकों को बताया गया एवं बच्चों को लेकर उनके सुझाव लिए गए।











