Advertisement

नेपाल: जीवेन्द्र झा बने जिला वन पैदावार आपूर्ति समिति के अध्यक्ष

-जीवेन्द्र झा वने जिला वन पैदावार आपूर्ति समिति के अध्यक्ष

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जीवेन्द्र झा जिला वन पैदावार आपूर्ति समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए हैं।इनकी नियुक्ति मधेश प्रदेश सरकार वन तथा वातावरण द्वारा किया गया है। इसी तरह सदस्य पद में धनेश्वर मिश्रा तथा महिला सदस्य पद में सुंतली थापा नियुक्त किए गए हैं। जीवेन्द्र झा धनौजी गांवपालिका से लोसपा से मेयर के प्रत्याशी रह चुके हैं। जीवेन्द्र झा को वन उत्पाद पैदावार आपूर्ति समिति के अध्यक्ष वनने पर लोसपा नेता तथा बिधायक के प्रत्याशी संजय कुमार सहित कई लोसपा नेता ने बधाई दी है तथा कार्यकाल सफलता की कामना की हैं।