-क्या आपके बच्चे को भी है कब्ज की समस्या, तो इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
नई दिल्ली।सम्वाददाता।
मां का दूध बच्चे के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। बच्चे को करीब छह महीने तक मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। कई बार कुछ कारणों की वजह से मां बच्चे को दूध नहीं पिला पाती है, तो डॉक्टर उन्हें फार्मूला मिल्क पिलाने की सलाह देते हैं। फार्मूला मिल्क से कई बार बच्चे को कब्ज या लूज मोशन की समस्या हो सकती है। जब बच्चा छह महीने का हो जाता है, तो मां उसे सेमी सॉलिड फूड खिलाना शुरु करती हैं। इससे भी बच्चे को कब्ज की शिकायत होती है। ऐसे में हर समय बच्चे को दवाई देना भी ठीक नहीं माना जाता है। बच्चे को कब्ज से राहत दिलाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
मालिश:
बच्चे को कब्ज की शिकायत हो, तो उसके पेट के आसपास तेल से मालिश करें। हल्के हाथों से ही मसाज करें। इसके अलावा बच्चे के पैर को मोड़कर साइकिल चलाएं, इससे उसका पेट दबेगा है और मोशन पास होने में मदद मिल सकती है।

नारियल तेल:
बच्चा अगर छह महीने का हो चुका है, तो उसके खाने में जैसे दाल या खिचड़ी में एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर खिलाएं। ऐसा करने से कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।
गर्म पानी:
बच्चे को हल्के गर्म पानी में बैठाने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है। बच्चे को हल्के गर्म या गुनगुने पानी में थोड़े दे बैठा दें, फिर उठा लें ऐसे में बच्चे को कब्ज से राहत मिलेगी।
पपीता:
पपीता पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर बच्चे को कब्ज की शिकायत है, तो पपीता मैश करके खिला सकते हैं। इससे बच्चे को आसानी से कब्ज से राहत मिल सकती है।
सेब का रस:
बच्चे को अक्सर फाइबर की कमी के कारण कब्ज की शिकायत हो जाती है। इसलिए आप अपने बच्चे को फाइबर युक्त फूड्स खिलाएं। सेब का रेस पिला सकते हैं। इससे कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।














