-अंतरक्रिया कार्यक्रम आयोजित।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
शनिवार को जनकपुरधाम में श्री मंडल(केवट) सेवा आश्रम में “निषाद वंश के पहचान, अधिकार तथा सम्मान बिषय पर विपिन मंडल केवट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गयी।इस कार्यक्रम में केवट जाति की उत्पत्ति , वर्तमान अवस्था तथा शैक्षणिक तथा राजनीति तथा सामाजिक पहचान के बारे में वक्ताओं ने अपनी धारणा रखें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दया राम दास(बाबा),आश्रम के संस्थापक रुप नारायण मंडल, पूर्व मेयर राम ज्ञान मंडल, उप मेयर दुर्गी देवी,किरणमंडल,ध्रुव लाल निषाद , बैद्यनाथ मंडल, नागेश्वर मंडल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।













