– आकाश कुमार पासवान के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करें: अनिल कुमार
मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।
मुजफ्फरपुर के खबरा में नाबालिग आकाश कुमार पासवान की सामंतियों के द्वारा गोली मारकर हुए हत्या मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी की टीम मृतक के गांव पहुंची तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उनका हाल जाना और आर्थिक मदद की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा की आज प्रशासन और बिहार की सरकार पूरी तरह से सामंतवादी विचार धारा के लोगों एवं मनुवादियों के आगे नतमस्तक है। ऐसे में सरकार कैसे चलेगी, यह स्पष्ट करना होगा?

अनिल कुमार ने कहा की यहां नाबालिग बच्चे आकाश कुमार पासवान की इसलिए कर दी जाती है कि वो सामंतवादी और मनुवादी विचार धारा के लोगों के यहां वह मजदूरी करने को तैयार नही था। प्रशासन उल्टा हत्या का विरोध कर रहे परिवार के लोगों के ऊपर पुलिस आपराधिक धारा लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा देती है। हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसी तरह परसौनी दूबे ग्राम में दलित समाज के शिवनाथ राम की हत्या पानी पीने के कारण हो जाती हैं , वहीं बंधुआ मजदूर नहीं बनने के कारण सोनपुर के सैदपुर में पिछड़े समाज के भाई राजा पटेल की हत्या हो जाती है।मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थानांतर्गत रौशन कुमार ओर पवन कुमार की हत्या हो जाती है और सरकार या प्रशासन की तरफ से अपराधियों को पकड़ने तक की कोशिश नहीं की गई। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आपको दलित और पिछड़े का हितैषी बतलाकर हम बहुजनों को बरगला रहे हैं। एक तरफ दलित और पिछड़े समाज के भाईयों की हत्याएं सामंतवादी कर रहे हैं और दूसरी तरफ मुख्य्मंत्री नए कानून बनाकर सामंतवादी आनंद मोहन को रिहा करती है,जिसने दलित जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या कर दी थी।
बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा की यहां के पिछड़े पीड़ित परिवार को आज भी धमकी मिल रही है और सरकार, प्रशासन और स्थानीय पुलिस बिल्कुल मनुवादी व्यवस्था के साथ खड़ी है, पिछड़े परिवार को न्याय दिलाने के लिए नही खड़ी है। उन्होंने कहा की मीडिया के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और बिहार की सरकार को यह कहना चाहती है कि इस मामले को संज्ञान में ले और जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे और स्पीडी ट्रायल कराकर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाय, पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले और स्थानीय जो दबंग किस्म के लोग है जो पीड़ित परिवार को डरा रहे है, धमका रहे है उसे डराना, धमकाना बंद करे और उस परिवार को सुरक्षा की व्यवस्था कराए ।
अनिल कुमार ने कहा कि दलितों, वंचितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों, को डराने और धमकाने का काम जो चाचा भतीजा की सरकार कर रही है उसको हमलोग रोकने आए है। उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, के हक की लड़ाई बहन मायावती के नेतृत्व में लड़ रही है और लड़ती रहेगी जब तक हमें न्याय नही मिल जाता। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, प्रदेश महासचिव सह सेक्टर इंचार्ज संजय मंडल, प्रदेश सचिव विनोद कुमार, राजा यादव आदि मौजूद थे।












