Advertisement

कांग्रेस की प्रचार समिति का गठन, कांतिलाल भूरिया बने अध्यक्ष; कमलनाथ-दिग्विजय को भी मिली जगह

-कांग्रेस की प्रचार समिति का गठन, कांतिलाल भूरिया बने अध्यक्ष; कमलनाथ-दिग्विजय को भी मिली जगह

नई दिल्ली।सम्वाददाता।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रचार समिति का अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuriya) को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है।
समिति में शामिल अन्य सदस्यों में राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह कक्काजू, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, ओम्कार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह , हिमना कवारे, लखन सिंह यादव और सुखदेव पनसे हैं।
इसके अलावा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह और सभी फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य अध्यकों को चुना गया है।


यह घटनाक्रम कांग्रेस द्वारा पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक और चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के एक दिन बाद आया है। पार्टी के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह और उनके 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कारण सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।
कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की तरह कांग्रेस ने पहले ही राज्य में अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है और राज्य के लोगों के लिए पांच गारंटी की भी घोषणा की है।