Advertisement

मोतिहारी के एमएस कालेज में एडमिशन को लेकर बवाल 

चंपारण की खबर::

– मोतिहारी के एमएस कालेज में एडमिशन को लेकर बवाल

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी एमएस कालेज में पीजी में एडमिशन को लेकर बवाल मचा हुआ है। जहां पीजी में एडमिशन प्रक्रिया में छेड़छाड़ करते हुए गलत तरीके से विरोध छात्रों का नामांकन करने की बात आक्रोशित छात्र आरोप लगाते हुए प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। वहीं इसके पूर्व प्राचार्य के उपर विरोध स्वरूप स्याही फेंके जाने की बात भी बताई जा रही है। बता दें मामला शहर के प्रतिष्ठित एमएस कालेज की है। जहां पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन नहीं होने से नाराज छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। बतादें कि इस कॉलेज में नामंकन के लिए आए छात्रों का एडमिशन नहीं हुआ। जिसके बाद छात्र परेशान हो गए और इस एडमिशन के लिए परेशान छात्रों के समर्थन में छात्र राजद और एवीबीपी के छात्र प्रदर्शन करने कालेज पहुंच गए।

जहां प्रदर्शनकारी छात्र एमएस कालेज के प्रिंसिपल डॉ अरुण कुमार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे और घंटो प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें कार्यायल कक्ष में प्रवेश करने से भी रोक दिया।
इस मामले में छात्रों का कहना है कि ऑन द स्पॉट एडमिशन के लिए रोस्टर निकाला गया था। जिसमें छेड़ छाड़ कर विशेष छात्रों को चिन्हींत कर नामंकन किया जा रहा है। इसी भेदभाव नीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध किया जा रहा है।