-भच्छी में कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
दरभंगा।सम्वाददाता।
सोमवार को बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव के राम जानकी मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन सुबह के पहर भक्तों ने गाजेबाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। कथास्थल पर लगभग 10 बजे पहुंची कथावाचक किशोरी शरण सरकार ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर मौजूद लगभग 108 कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर तथा गंगाजल छिड़ककर यात्रा के लिए प्रस्थान कराया। शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से बाबा भदेश्वर स्थान पर जाकर वहां जल भरकर, मंदिर के चारों परिक्रमा की उसके बाद भच्छी गांव के चारों ओर झुमते हुए घुमकर, पुन: कथास्थल पर पहुंची। आयोजक के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा वाचन 30 जुलाई तक प्रतिदिन छः बजे से रात्रि नो बजे तक किया जाएगा।

कथा के पहले दिन कथा वाचक किशोरी शरण सरकार ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत कथा श्रेष्ठ है। जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। इसे सुनने और आयोजन करने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। इसके सुनने से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। मौके पर रंजीत कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव, सुभाष यादव, स्थानीय बाबा राम नारायण दास, प्रमोद यादव, राम बाबू यादव, राम चतुर यादव, रविन्द्र ठाकुर, परमानंद पासवान, चंदन दास, राम बाबू दास, राजा मंडल, रंजीत लालदेव, विपिन मंडल, राजेश शर्मा, राम प्रवेश यादव, दीपु ठाकुर, राम आश्रम यादव, योदनी यादव, शत्रोहन यादव, राज कुमार यादव, रमणजीत यादव, मुन्ना यादव, बिक्के यादव, बिरंजी यादव, गौड़ी बाबू यादव, हितेंद्र यादव, सहित आदि लोग मौजूद थे।












