Advertisement

मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाएं पर डीजे नहीं बजेगी : सीओ

चंपारण की खबर:::

– मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाएं पर डीजे नहीं बजेगी : सीओ

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

रविवार को जिले के संग्रामपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाने का निर्देश दिया गया। नवपदस्थापित सीओ अतुल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जुलूस में घातक हथियार लेकर जुलूस में चलने व डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कोई भी उपद्रवी तत्व शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को उपलब्ध करवाएं । ताकि समय रहते उसे पकड़ा जा सके। साथ ही पुलिस को सूचित करें। इस दौरान पुलिस गश्त जारी रहेगी।


बैठक में राजस्व अधिकारी दीपा कुमारी,प्रमुख अपर्णा त्रिपाठी के प्रतिनिधि सुजीत तिवारी, पूर्व जीप सदस्य आशुतोष कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, एमएलसी प्रखण्ड प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी ,कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ पिंकू सिंह, पंसस प्रतिनिधि शशिकांत पाण्डेय उर्फ दादा, कैसर खा, अमजद हुसैन, सईद फजले इमाम समाज सेवी रंजीत पासवान आदि मौजूद थे ।