Advertisement

बोरवेल में शुभम,जवान को अंदर भेजने की कोशिश नाकाम; NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

-छह घंटे से बोरवेल में शुभम, जवान को अंदर भेजने की कोशिश नाकाम; NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नालंदा।सम्वाददाता।

बिहार के नालंदा जिले में थाना इलाके के कुल गांव में 4 साल का शुभम छह घंटे से 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा है। डोमन मांझी का पुत्र शुभम कुमार रविवार सुबह 9 बजे खेलने के दौरान बोरवेल में गिर गया था। उसके साथ खेल रहे बच्चे ने घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी, तब जाकर परिजन को इसकी जानकारी मिली।
बच्चे का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अभी तक वह सुरक्षित दिख रहा है। बच्चे को दूध और पानी भेजा गया, लेकिन वह ले नहीं पाया। उसके रोने की आवाज भी सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से बोरवेल के नीचे सीसीटीवी कैमरा डाला गया था। तीन-चार पोकलेन की मदद से बगल में गड्ढा किया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम के आ जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन को गति मिल गई है।

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि शुभम कुमार को बोरवेल से निकालने के लिए बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। दो-तीन जेसीबी की मदद से बगल में खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार पहुंचे हैं। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
घटनास्थल पर जिला आपदा शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि कैम्प कर अपनी देख-रेख में बचाव कार्य करा रहे हैं। मेडिकल टीम भी ऑक्सीजन सुविधा के साथ स्थल पर मौजूद है। बोरवेल में बच्चे को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
नगर पंचायत नालंदा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नलिन मौर्य ने बताया कि यहां के किसान ने बोरिंग के लिए यह बोरवेल बनाया था। हालांकि, यहां बोरिंग नहीं लग पाया तो वे दूसरे जगह बोरिंग लगाने में जुट गए। इसके बाद इस बोरबेल को बंद नहीं किया गया, जिसके कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है।
इधर, बच्चे के परिवार में चीख-पुकार मची है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कई वरीय पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।