Advertisement

दिल्ली से आई प्रेमिका ने किया पीयर थाने में सरेंडर

-प्रेमिका ने किया पीयर थाने में सरेंडर

बंदरा।दीपक।

पियर थाने पर एक प्रेमिका ने बुधवार को सरेंडर किया। थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बुधवार की शाम बताया कि प्रेम प्रसंग के क्रम में उक्त लड़की अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी। तब स्वजनों के द्वारा उसके प्रेमी के खिलाफ पियर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।मामले में उक्त लड़की बुधवार को थाने पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।जिसका न्यायालय में धारा 164 का बयान कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की पड़ोसी समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव की है जो पीयर थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती थी।इस दौरान साल के आरंभ के महीने में वह अपने प्रेमिका के साथ भागकर दिल्ली चली गई।