-चर्चित बन्दरा में अंततः बदले गए BDO,सुश्री आमना वासी को मिली जिम्मेवारी; CIभी बदले
दीपक कुमार तिवारी।पटना/मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले में हाल में चर्चा में आए बन्दरा प्रखण्ड के बीडीओ आखिरकार बदल दिए गए। मधुबनी से प्रशिक्षु पदाधिकारी सुश्री आमना वासी को बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आपको बता दें कि वर्तमान बीडीओ प्रशांत कुमार के ट्रांसफर के मुद्दे को लेकर राजनीतिक गर्माहट शुरू हो गई थी।


प्रखंड के मुखिया संघ तथा पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ के समर्थन में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री से मुलाकात कर ट्रांसफर रोकने की मांग भी की थी। वहीं इस प्रकरण में पूर्व विधायक सह जदयू नेता महेश्वर प्रसाद यादव तथा उनके पुत्र प्रभात किरण ने कड़ा विरोध जताया था। पिछले दिनों वर्तमान आरजेडी विधायक निरंजन राय ने भी बीडीओ का ट्रांसफर निश्चित बताया था। बता दें कि बंदरा में शुक्रवार की शाम बीडीओ के अलावे प्रभारी सीआई विजय कुमार तिवारी के भी बदलने की सूचना आयी।












