-करंट लगने से दो की मौत।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
शनिवार को करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना रौतहट जिला के बौद्धिक माई नगरपालिका बार्डर 5के कोटवा गांव में घटी है।अरूण साह आंगन मेंचापाकलसे मोटर को बिद्युत से जोड़ रहा था तभी करेंट की चपेट में पड़ गया।उनको छुड़ाने के लिए काम करने वाला मजदूर सिताई पंडित भी करेंट की चपेट में पड़ गया। गंभीर हालत में दोनों को गौर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गौर भेजा गया है।

















