Advertisement

मंत्री बनते ही रत्नेश सदा ने नीतीश – तेजस्वी और ललन सिंह का छुआ पांव, कहा – CM मेरे लिए भगवान, जिम्मेदारियों का अच्छी तरह करूंगा पालन

-मंत्री बनते ही रत्नेश सदा ने नीतीश – तेजस्वी और ललन सिंह का छुआ पांव, कहा – CM मेरे लिए भगवान, जिम्मेदारियों का अच्छी तरह करूंगा पालन

सम्वाददाता। पटना।

जदयू के विधायक रत्नेश सदा गए आज मंत्री पद की शपथ ले ली है। रत्नेश सदा को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ लेने के बाद जदयू विधायक के तरफ से सीएम और डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं से आशीर्वाद लिया गया है।


दरअसल, रत्नेश सादा पहली बार नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए हैं। इन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सबसे पहले नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से भी पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा राजभवन में मौजूद अन्य मंत्रियों से भी उन्होंने हाथ और गले मिलाकर बधाई हासिल किया।
जानकारी हो कि, बिहार में फिर एकबार सियासी फेरबदल हुआ है और जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने महागठबंधन से किनारा कर लिया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इनको संतोष सुमन अबतक जो विभाग संभाल रहे थे उसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी।