-केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : धान, अरहर, मूंग, उड़द के MSP में भारी बढ़ोतरी
नई दिल्ली।सम्वाददाता।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4 प्रतिशत, मूंगफली पर प्रतिशत, सेसमम पर 10.3 प्रतिशत, धान पर 7 प्रतिशत, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है। कैबिनेट ने 2023-24 के लिए उड़द दाल की एमएसपी को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
![]()
वहीं, मक्के की एमएसपी को 128 रुपये प्रति क्विंटल और धान की एमएसपी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी है। मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग की एमएसपी में सर्वाधिक 803 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और इसके मूंग पर एमएसपी 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।










