-जमुई में रफ्तार का कहर, बेलगाम कार ने 5 युवकों को रौंदा, सेना भर्ती की तैयारी कर रहे सभी पीड़ित
जमुई।सम्वाददाता।
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया. जमुई में पांच युवकों को कार ने बीच सड़क पर रौंद दिया. घटना जमुई के मलयपुर मुख्य मार्ग पर हुई. यहां सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवक सड़क पर दौड़ लगा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सभी को रौंदते हुए निकल गई. घटना के बाद चारो ओर चीत्कार मच गया. आननफानन में सभी घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
















