Advertisement

Breaking: बन्दरा के पिरापुर में पूर्व मुखिया प्रवीण ठाकुर ने 1705 मतों से दर्ज कराया जीत,सरपंच निर्वाचित

-पिरापुर में पूर्व मुखिया प्रवीण ठाकुर ने 1705 मतों से दर्ज कराया जीत,सरपंच निर्वाचित

मुुुजफ्फरपुरर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड के पिरापुर पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में शनिवार की सुबह मतों की गिनती की गई। मतगणना के बाद पीरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीन कुमार ठाकुर ने 1705 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी महेंद्र राय (1077) को भारी मतों के अंतर से हराया।

मतगणना की प्रक्रिया के बाद वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी जुली कुमारी ने निर्वाचित प्रतिनिधि प्रवीण कुमार को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। ज्ञात हो कि पीरापुर पंचायत में कुल 13 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया हुई थी। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मतगणना कराए गए। इस दौरान बीडीओ प्रशांत कुमार,सीओ रोहन रंजन भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था में पीयर थाने की पुलिस मुस्तैद थी। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से कराई गई।