Advertisement

बन्दरा: पीयर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

-पीयर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दीपक। बंदरा।

सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों के द्वारा शुक्रवार को पियर में काउंसिल के प्रखंड अध्यक्ष स्व. श्याम नंदन प्रसाद ठाकुर के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने स्वर्गीय श्याम नंदन ठाकुर के आकस्मिक निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं प्रबुद्ध जनों एवं सीनियर जनों के लिए एक मजबूत स्तंभ का गिरना बताया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। इस दौरान वक्ता एवं श्रोता कई बार भाव विभोर भी होते रहे। कार्यक्रम को सीनियर सिटीजन काउंसिल से जुड़े हुए रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, वीरचंद्र ब्रह्मचारी, पूर्व सरपंच देवेंद्र पांडेय, पूर्व कुलपति डॉ गोपाल जी त्रिवेदी, सुरेंद्र शर्मा, रामबालक राय, सत्येंद्र कुमार,रंगीश कुमार, अशोक कुमार मुकुंद, कामेश्वर ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।