-प्रेम-प्रसंग में गयी जान,चाकू से गला काटकर फोटोग्राफर की हत्या कर मक्के के खेत में फेंका
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
पियर थाना के मछहा चौर में पलदार (मजदूर) सह निजी फोटोग्राफर पीयर गांव के मंजय राम(30) की हत्या कर फेंकी गई शव पुलिस ने रविवार को बरामद की।जिसके बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इलाके में सनसनी फैल गई। खोजी कुत्ते के मदद से शव को मछहा चौर के एक मक्के के खेत से पुलिस ने बरामद किया है। समझा जाता है कि युवक की शुक्रवार की रात हत्या कर खेत में शव फेंका गया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई है। घटनास्थल से करीब 500 से 700 मीटर की दूरी (मछहा रन)पर युवक का बाइक भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा कल शनिवार को उसके दो दिनों से गायब होने की सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस आवश्यक छानबीन एवं कार्रवाई की प्रक्रिया में लगी थी। परिजन की आशंका तथा घटनाक्रम को लेकर रविवार को खोजी कुत्ते को मंगाया गया। जिससे पीयर एवं आसपास के इलाकों में तलाशी की गई।इस दौरान मछहा चौर में एक मक्का के खेत में शव मिला।

जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। शव की पहचान गायब मजदूर मंजय राम(30) के रूप में की गई। जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजनों के द्वारा देर शाम तक कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस को आवेदन का इंतजार है। जिसके आधार पर इस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक का शव मक्के के खेत में जमीन पर पड़ा हुआ था।किसी धारदार चाकू से गला काटकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस घटना के कारणों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक पड़ताल में जुटी है।
प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका:
वहीं प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जताई गई है।रामपुरदयाल के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने बताया कि ग्रामीण चर्चा एवं घटनाक्रम के अनुसार प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। मुखिया ने बताया कि मछहा रन पर विजय मांझी की ताड़ी की दुकान है। जहां वह अक्सर खाने-पीने जाता था।विजय मांझी की विवाहित लड़की से युवक का पूर्व से प्रेम-प्रसंग था।वह मायके(रामपुरदयाल, मछहा रन) में ही थी।घटना से पहले उसका पति विडीओ कॉल पर युवक से बात करते हुए पकड़ लिया।जिसके बाद नाराज पति द्वारा पत्नी की पिटाई की गई।इस दौरान महिला ने प्रेमी को कॉल कर बुलाया।

शुक्रवार की रात वह प्रेमिका से मिलने मछहा रन पहुंचा।जिसके बाद 8 बजे रात से उसका मोबाइल ऑफ और युवक लापता हो गया।शनिवार को गायब युवक का बाइक मछहा रन पर देखा गया।जिसपर युवक के परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।इस दौरान प्रेमिका के परिजनों द्वारा बाइक को छुपाने की भी कोशिश की गई।युवक के परिजनों के आशंका एवं अपहरण की शिकायत पर रविवार को खोजी कुत्ते से तलाशी शुरू हुई तो गायब युवक का शव प्रेमिका के घर से कुछ ही दूरी पर मछहा चौर से एक खेत से बरामद किया गया।लिहाजा प्रेमिका,उसके पति,पिता एवं अन्य की संलिप्ता से युवक की हत्या की चर्चा है।वही सरपंच राजकिशोर चौधरी ने भी इस तरह की चर्चा की पुष्टि की है।
















