– मुजफ्फरपुर में यात्री बस में लगी भीषण आग,धू-धू कर जला बस।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
खबर बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से आ रही है,जहां मुजफ्फरपुर शहर के जीरोमाइल के पास सड़क पर चलती हुयी एक यात्री बस में अचानक अग्निकांड की घटना हो गई। यात्री बस अचानक जलने लगा।

इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग भागकर अपने जान बचाए, लेकिन इस दौरान धू-धू कर बस जल गई। अग्निकांड की घटना के दौरान बस में रह-रहकर विस्फोट भी होते रहे। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को भी दी गई। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन बस जलने से कोई बचा नहीं सका। घटनाक्रम वीडियो बनाने को लेकर लोगों में बेचैनी दिखती रही। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची कर आवश्यक कार्यवाई में जुटी थी।
















