Advertisement

Breaking: आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को पियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

-आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को पियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बन्दरा। दीपक।

आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में पीयर थाने की पुलिस ने हत्था ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव से अजय सहनी को गिरफ्तार किया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार को बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि साल 2021 में दर्ज कराए गए 2 कांडों का वह अभियुक्त था। आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट में पीयर पुलिस को उसकी तलाश थी।