-हत्था पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी की पुलिस ने मतलूपुर से पुराने एक मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने शनिवार को बताया कि साल 2020 में दर्ज कराए गए कांड संख्या 201 के नामजद अभियुक्त मदन राम,संजीत राम एवं अखिलेश शर्मा को मतलूपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को पुराने मामले में तीनों की तलाश थी।

















