Advertisement

घोड़ासहन थाना क्षेत्र के डकैती मामलों में दो लाइनर गिरफ्तार

चंपारण की खबर::

-घोड़ासहन थाना क्षेत्र के डकैती मामलों में दो लाइनर गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी पुलिस की गठित एसआईटी टीम ने एसपी के निर्देश पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो लाइनरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में महुआवा थाना क्षेत्र स्थित कटगेनवा गांव निवासी अर्जुन कुमार एवं जितेश मुखिया के नाम शामिल हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया है। इन लोगो का छौड़ादानों थाना क्षेत्र में डकैती और लूट का पुराना इतिहास है।