-कह दीजिए न कि ‘मिट्टी’ में मिला दे ! BJP के ‘सम्राट’ को CM नीतीश का जवाब, कहा-बुद्धि नहीं है…
सम्वाददाता। पटना।
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को ही ऐलान कर दिया है कि नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देंगे। इसके बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी जवाब आ गया है उन्होंने कहा है कि उसको कहिए कि करा दो। इस तरह की बात जो कोई बोलता है…. भला बताइए तो, हम कभी बोलते हैं इस तरह की बात? जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है उसे बुद्धि नहीं है. जो मन करे वह बोले. उसको कहिए कि जो इच्छा है तो करो. BJP नेताओं पर हमला बोलते हुए CM नीतीश ने कहा कि आजकल जो लोग बोल रहे इन लोगों को बुद्धि नहीं है। हम लोग अटल बिहारी वाजपेई के साथ रहे हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि क्या आप ममता बनर्जी से मिलने जा रहे हैं? इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब पूछने की क्या जरूरत है? जब हम सब चीज कर लेंगे तब बताएंगे. हम तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं . अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं. हम कितनी बार कहे हैं आप लोगों से. हमारी कोई इक्षा नहीं है। हम तो पूरे देश के हित में सोच रहे हैं। अभी जो कुछ हो रहा है, लोग देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में हैं। कुछ लोग सब चीज को बदल देना चाहते हैं।

शनिवार को BJP प्रदेश कार्यालय में भामाशाह जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार की तरह पलटी नहीं मारती है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की राजनीति में उत्पति हुई है तो भाजपा के कारण ही हुई है। नीतीश कुमार भी भाजपा के कंधे पर बैठकर बिहार की सत्ता तक पहुंचते रहे। लेकिन वे अब पलटीमार चुके हैं।
उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में सरकार आतंवादियों और माफियाओं को मिट्टी में मिला रही है उसी तरह अगले चुनावों में नीतीश को राजनीति रूप् से मिट्टी में मिला देने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना है कि बिहार में डबल इंजन की लोकप्रिय सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि भामाशाही जी की तरह हमें भी नरेंद्र मोदी को ताकत देनी होगी इसके लिए बिहार की सभी 40 की 40 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेना होगा।












