Advertisement

नालंदा में धमाका होने से हड़कंप, ईद के बीच कड़ी सुरक्षा के बाद भी ‘विस्फोट’ ने उड़ाए होश

-नालंदा में धमाका होने से हड़कंप, ईद के बीच कड़ी सुरक्षा के बाद भी ‘विस्फोट’ ने उड़ाए होश

सम्वाददाता। पटना।

ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नालन्दा में एक धमाके ने लोगों ने होश उड़ा दिए. बिहार थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस धमाके में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है. हालांकि धमाका कैसे हुआ और इसमें किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था इसे लेकर अभी पुलिस के हाथ खाली है.


दरअसल, धमाके की यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह और पहाड़पुर मोहल्ले के बीच हुई. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किसी पटाखे के कारण हुआ है या फिर यह कोई बम धमाका है. फ़िलहाल घटना की जानकारी के मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और जांच जारी है. कहा जा रहा है कि जिस जगह धमाका हुआ वहां एक गुमटी थी.
रामनवमी के बाद बिहारशरीफ में व्यापक तौर पर दंगा देखने को मिला था. उसके बाद से ही इस संवेदनशील इलाके में पुलिस की सख्त पहरेदारी है. वहीं ईद को देखते हुए इसे और ज्यादा सख्त किया गया है. बावजूद इसके इस तरह के धमाके ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं.