Advertisement

गल्ला व्यवसायी का शव गांव पहुंचते हीं परिजनों में मचा चीत्कार

-गल्ला व्यवसायी का शव गांव पहुंचते हीं परिजनों में मचा चीत्कार

मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।

गल्ला व्यवसाई राजा बाबू का शव गुरुवार की दोपहर बाद गांव पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद गला व्यवसायी राजा बाबू का शव गुरुवार को गांव लाया गया।
ज्ञात हो कि पियर थाना क्षेत्र के बन्दरा पंचायत के चंदौली निवासी गल्ला व्यवसाई राजा बाबू की हत्या बुधवार को पटियासा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। गला व्यवसायी चंदौली के निवासी हैं,लेकिन उनका शव पियर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में स्थित उनके ननिहाल में लाया गया।वे मोहनपुर के जामुन चौधरी के नाती थे। वह मामू शंभु चौधरी के साथ मिलकर गल्ला का कारोबार करते थे। मोहनपुर से उनके शव का दाह संस्कार बरियारपुर श्मशान में कराया गया।शव आते हीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में बुधवार को व्यवसाय को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम एसकेएमसीएच में कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक राजा बाबू का शव उनके पैतृक गांव नहीं ले जाकर मोहनपुर स्थित ननिहाल लाया गया। जहां शव का दाह संस्कार करा दिया गया।इस दौरान मृतक की पत्नी एवं मां का रो-रो कर बुरा हाल था। अन्य परिजन भी काफी गमजदा थे। घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।घटना में शामिल अपराधियों का डिटेल्स खंगाला जा रहा है।