चंपारण की खबर::
– डीएसपी और थानेदार को डाले जेल में सरकार : पप्पू यादव
– जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों व बीमार लोगों से मिले जाप सुप्रिमो
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब हो रही मौत की घटना के बाद जन अधिकार पार्टी (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तुरकौलिया पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। बाद में सदर अस्पताल में इलाजरत लोगो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान जाप (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जहरीली शराब आम लोगों की जिंदगी के लिए नासूर बन गई है। यह शर्मनाक भी है कि शराबबंदी वाले राज्य में लगातार लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। शराबबंदी अच्छे नियत से की गई थी, लेकिन नियति समय पर उसकी समीक्षा किए बैगर इस बंदी को जारी रखने से प्रदेश की जनता और प्रदेश के राजस्व को हानि हुआ। नतीजा सबके सामने है। रोज लोग शराब ही पीकर मर रहे हैं और शराबबंदी से विकास के हजार करोड़ रुपये का घटा हुआ सो अलग है और शराब धड़ल्ले से बिक रही है। इसी के आधार पर ड्रग्स का भी कारोबार पनप गया है। पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा की आज हम एक बार फिर से शराबबंदी में जहरीली शराब से मौत की घटना के पीड़ित लोगों से मुलाकात को पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया गए, जहां दर्जनों लोग काल के गाल में समा गए। हमने सबों के परिजनों से मुलाकात की और 10 परिवार को पार्टी की ओर से तत्काल 10 – 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की। हम सरकार से मांग करते हैं कि राज्य सरकार बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों के आश्रितों को जो 4 लाख रुपये का मुआवजा की बात हुई है, वह अविलंब मिले। साथ ही हम यह भी आग्रह करेंगे कि 2016 के बाद से जो लोग जहरीली शराब से मरे हैं, डर व अन्य कारणों से जिनका नाम रिकार्ड में नहीं आया। उनके परिजनों के लिए भी सरकार को सोचना चाहिए।

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग महंगी शराब पीकर नहीं मर रहे हैं। सस्ती और जहरीली शराब पीकर लोगों की जान जा रही है। इसलिए मुख्यमंत्री जी, शराब पर 70 प्रतिशत टैक्स लगा दीजिए और यह सुनिश्चित कर दीजिए कि शराब गांव और पंचायत में उपलब्ध ना हो। साथ ही 25 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब ना मिले, इसके लिए आधार कार्ड की सहायता ली जा सकती है। हम प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों और सरकार से आग्रह करेंगे कि वे इस पर विचार करें।
रेलवे स्टेशन पर दो सौ करोड़ की जगह चीनी मिल में लगाते तो रोजगार मिलता:
जन अधिकार पार्टी (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नेता जी को बधाई है कि मोतिहारी स्टेशन को बनाने के लिए 200 करोड़ रुपए का टेंडर किया गया। क्या मोतिहारी स्टेशन भी अदानी को देने की तैयारी है? क्या इन पैसों से मोतिहारी चकिया मोतीपुर का चीनी मिल की शुरुआत नहीं की जा सकती ? क्या मोतिहारी स्टेशन का टिकट कलेक्शन इतना है या आने वाले समय में इतना बढ़ जाएगा कि हां 200 करोड़ पर लगाने की जरूरत है क्या रोजगार बढ़ जाएग ? जो संगठन गांधी के हत्यारे को अपना हीरो मानते हो पार्टी के सांसद के द्वारा गांधी जी के मूर्ति के नीचे धरना देने का क्या औचित्य है ? श्री यादव ने कहा की पकड़ीदयाल शेकपुरवा कछुआ पुल के निकट के चिमनी के पास, खामियां सांसद के नजदीकी चिमनी है, चकिया चीनी मिल के जमीन का क्या हुआ, वर्तमान मोतिहारी के सांसद की उम्र भी अब रिटायरमेंट वाली हो चुकी है। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह, प्रदेश महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता, पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव अंकुश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह , जन अधिकार छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव युवा शक्ति मणिभूषण राय, युवा जिलाध्यक्ष नुरैंन आलम ,बिट्टू दुबे, लक्ष्य सिंह, पुनु सिंह, उज्जवल यादव ,दीपक यादव, अनिरूद्ध यादव , प्रिंस शर्मा, मुकेश यादव आदि थे।












