Advertisement

PM बनेंगे CM नीतीश ? पीएम मोदी की तर्ज पर ‘गुलाब की पंखुड़ियों’ से नीतीश कुमार का स्वागत

-PM बनेंगे CM नीतीश ? पीएम मोदी की तर्ज पर ‘गुलाब की पंखुड़ियों’ से नीतीश कुमार का स्वागत

सम्वाददाता। पटना।

देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ? इस पर विपक्षी नेताओं के बीच मंथन चल रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से एनडीए से अलग हुए हैं, तभी से इनके PM कैंडिडेट बनने की जबरदस्त चर्चा है. भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट करने को लेकर नीतीश कुमार काफी पसीना बहा रहे. विपक्षी नेताओं की गोलबंदी को लेकर 2022 में दो दफे दिल्ली दौरा किया था. खास सफलता नहीं मिली तो छह महीने पटना में बैठ गए. इसके बाद एक बार फिर से दिल्ली गए। गुरूवार को ही तीन दिवसीय दिल्ली दौरा खत्म कर वापस पटना लौटे हैं. पटना लौटने के अगले दिन यानि शुक्रवार को सीएम नीतीश का पीएम मोदी स्टाईल में स्वागत किया गया है. मुख्यमंत्री की गाड़ी पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे. जैसे ही सीएम नीतीश का काफिला प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचा, जेडीयू के कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश करने लगे.सीएम नीतीश की गाड़ी के ऊपर सिर्फ गुलाब की पंखुडियां ही नजर आ रही थी. स्वागत से गदगद नीतीश कुमार गाड़ी में मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।
वैसे, हाल के महीनों में यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू दफ्तर पहुंचने पर इस तरह से स्वागत किया गया हो. अमूमन हर महीने वे पार्टी कार्यालय जाते हैं, लेकिन इस तरह से स्वागत नहीं किया जाता था. आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी. जैसे ही वे जेडीयू कार्यालय पहुंचे गुलाब की पंखुड़ियों सीएम का स्वागत किया जाने लगा. उनकी गाड़ी के ऊपर सिर्फ गुलाब की पंखुड़ियां ही दिख रही थी।