-मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास लगी आग, भीषण लपटों को उठते देख दहशत में यात्री
पटना/मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
आग लगने की एक घटना से मंगलवार को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास भगदड़ जैसी स्थिति मच गई. रेलवे स्टेशन के कोच केयर सेंटर के आउटर में बिखरे पत्तों और कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई. आग लपते काफी ऊँची रही. आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और अन्य रेलवे के कर्मचारी उक्त स्थल के लिए आनन-फानन में भागे. इस दौरान पाया गया कि जिस जगह आग लगी है वहां जंगल-झाड़ और पेड़ पत्ते बिखरे पड़े थे. उसी में आग लग गई है. आग से किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है।
हालांकि आरपीएफ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. किसी राहगीर द्वारा कुछ ज्वलनशील चीजें फेंक दी गई है जिसके कारण इस तरह की घटना हुई है. फिलहाल रेलवे को किसी तरह के कोई क्षति नहीं है।

पूरे मामले में पूछे जाने पर स्टेशन के एक कर्मचारी ने बिना अपना नाम बताएं कहा कि कोच केयर सेंटर के आउटर साइड है जहां से स्टेशन की शुरुआत होती है. वहां किसी प्रकार की कोई भी ऐसा संपत्ति नहीं होता है जो नुकसान हो जाए. बहुत पुराने समय से जंगल है. झाड़- पत्ते हैं, उसी में आग लगी हैं कोई क्षति नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई भगदड़ के बात नहीं है. अग्निशमन विभाग को बुलाकर आग को बुझा दिया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. किसी प्रकार की अफवाहों पर लोग ध्यान ना दें. कई सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की बात बताई जा रही है जो बेबुनियाद और निराधार है।
















