-गौ संरक्षण मंच द्वारा मनायी गयी हनुमान जयंती
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
गौ संरक्षण मंच नेपाल द्वारा जनकपुरधाम के राम युवा कमिटी के सभाकक्ष में हनुमान जयंती तथा जनकपुरधाम दिवस संतोष साह की अध्यक्षता में मनायी गयी।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए राम मंदिर के महन्त राम गिरि ने कहा कि कलयुग में हनुमान ही ऐसा देवता हैं जो मनुष्य के सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान की आचरण को जीवन में अपना लें जीवन सुफल हो जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मेयर लाल किशोर साह ने कहा कि जनकपुरधाम की गरिमा को बरकरार रखने के लिए हमें मिल युग कर काम करना होंगा।अपने मेयर कार्य काल में जनकपुरधाम को अयोध्या की तर्ज पर केसरिया बनाना चाहता था। लेकिन अभी के मेयर इसे रास नहीं आया।

जनकपुरधाम के गान तथा यूनिफॉर्म केसरिया रंग का नगरपालिका कर्मचारी को अनिवार्य कर दिया था लेकिन अभी का मेयर उसे हटा दिया है। पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा नेपाल रक्षा मंच के संयोजक ई.प्रकाश चंद्र साह ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत विश्व के एक मात्र राष्ट्र नेपाल को हिन्दू राष्ट्र समाप्त कर धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाना गया।आज नेपाल में तेज़ी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर रोक नहीं लगाया गया तो हिन्दू अल्पसंख्यक बन जाएगा।मंच का संचालन गौ संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश महासेठ ने किया।














