-पीयर थाना में जनता दरबार लगाकर हुई भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई,आपसी समझौते से सलटाये गए मामले
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
पियर थाना में शनिवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई, वही कई नए मामले दर्ज किए गए। बन्दरा अंचल के सीआई विजय तिवारी ने बताया कि सिमरा तथा पिरापुर का 2 नए मामले दर्ज कराए गए। इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं पीरापुर के एक पुराने मामले को आपसी समझौते से निष्पादित करा दिया गया। इस दौरान पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव भी मौजूद थे।













